फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of taking money from Timardar viral, staff nurse suspended

तीमारदार से रुपये लेने का वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स निलंबित

Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Video of taking money from Timardar viral, staff nurse suspended
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स द्वारा बच्चे के जन्म के बाद तीमारदार द्वारा कम रुपये देने पर दुर्व्यवहार की वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शनिवार देर शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने रुपये लेने का वीडियो का संज्ञान लेते हु्ए आरोपी नर्स को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात संविदा पर स्टाफ नर्स रूबीना तैनात है। हालांकि कई दिन पूर्व उनका तबादला सीएमओ ने बिरालसी पीएचसी पर कर दिया था। लेकिन उन्होंने चरथावल सीएचसी से कार्यभार नहीं छोड़ा। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला द्वारा बेटे को जन्म देने के बाद तीमारदार से स्टाफ नर्स रुपये कम देने पर बिगड़ती नजर आ रही है। मामला संज्ञान में आने पर केंद्र प्रभारी डा. महक सिंह ने पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दी। उन्होंने वीडियो वायरल की घटना को गंभीरता से लेते हुए देर शाम स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया। केंद्र प्रभारी ने इसकी पुष्टि की हे। उन्होंने बताया जांच होने तक वह निलंबित रहेंगी। कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। उसके बाद आगे कार्रवाई होगी। सीएचसी अधीक्षक डा. सिंह ने बताया किसी पीड़ित से उन्हें शिकायत नहीं की है। जानकारी करने पर स्टाफ नर्स ने बताया कि यह वीडियो जानसठ में तैनाती के दौरान का पुराना वीडियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed