{"_id":"6900bb13d8f4f433a706b20f","slug":"victorious-riders-beat-big-bashers-by-six-wicketvictorious-riders-beat-big-bashers-by-six-wicketss-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-157388-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विक्टोरियस राइडर्स ने बिग बैशर्स को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विक्टोरियस राइडर्स ने बिग बैशर्स को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। महिला क्रिकेट टी-20 लीग के मुकाबले में विक्टोरिया राइडर्स ने बिग बैशर्स की टीम को छह विकेट से हरा दिया। नाबाद 43 रन बनाने वाली नमिता चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
भैंसी के अहलावत गेम सिटी में मंगलवार को बिग बैशर्स के कप्तान अर्शी चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बैशर्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। टीम की ओर से अर्शी चौधरी ने 57 गेंद पर चार चौके और एक छक्के के साथ 48 रन बनाए। खुशी कुशवाहा ने 17 रन और निहारिका ने 13 रन का योगदान दिया।
विक्टोरियस राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरी राणा ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि आरुषि प्रजापति और किंजल चौधरी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरियस राइडर्स की शुरुआत धीमी रही, लेकिन नमिता सिंह ने 49 गेंदों में पांच चौक लगाकर नाबाद 43 रन बनाए। नमिता के साथ वेदिका अहलावत ने 21 रन जोड़कर अहम साझेदारी निभाई। टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।
बिग बैशर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शैलजा यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शी चौधरी और डॉली को 1-1 विकेट मिला। नमिता चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।