फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Victim's grandfather cried a lot in shock, stopped eating

Muzaffarnagar News: सदमे में पीड़ित का दादा, खूब रोये, छोड़ दिया खाना

Tue, 29 Aug 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Victim's grandfather cried a lot in shock, stopped eating
खुब्बापुर में भावुक हुआ छात्र  का दादा।
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। खुब्बापुर के पीड़ित छात्र के दादा हाकिम अली वीडियो वायरल होने के बाद से सदमे में हैं। उन्होंने खाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

भाकियू के पुराने कार्यकर्ता रहे हाकिम अली का कहना है कि बच्चे को रोता देखकर वह बेहद आहत हो गए हैं। कुछ लोग दबाव बना रहे हैं, हम किसी दबाव में नहीं आएंगे। समाज का सम्मान करते हैं, लेकिन कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। कानून सबको बराबरी का हक देता है। उनके रोने का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाकियू की टोपी लगाए हुए बैठे हैं। बुजुर्ग ने कहा कि समाज में सब बराबर हैं। गांव में कभी भेदभाव नहीं हुआ, लेकिन बच्चे के साथ जो हुआ उसका बेहद दुख है।
- मां बोली, शिक्षिका पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
मंसूरपुर। पीडि़त बच्चे की मां रुबीना ने मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अध्यापिका पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका बच्चा घटना के बाद से सहमा हुआ है। पीड़ित की मां ने अध्यापिका पर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

- पीड़ित के प्रवेश के लिए शाहपुर पहुंचा परिवार
शाहपुर। मंसूरपुर के खुब्बापुर गांव का पीड़ित छात्र अब भविष्य की पढ़ाई शाहपुर के एक निजी स्कूल से कर सकता है। सोमवार को बच्चे के प्रवेश के लिए परिवार जमीयत के सदस्यों के साथ कस्बे के स्कूल में पहुंचे और एलकेजी में प्रवेश कराने की बात कही। स्कूल की ओर से जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही। पीड़ित परिवार ने गांव से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, जबकि स्कूल की ओर से गांव में कोई स्कूल वाहन नहीं जाता। पीड़ित के पिता इरशाद ने बताया कि फिलहाल बच्चा ठीक है, उसकी पढ़ाई को लेकर नई शुरूआत कर रहे हैं। जमीयत के पदाधिकारियों का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह है मामला
खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ति त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed