फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vicky Tyagi's mother and wife acquitted in murder case

विक्की त्यागी की मां और पत्नी हत्या के मामले में दोषमुक्त

Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vicky Tyagi's mother and wife acquitted in murder case
2011 में बहेड़ी के पीठ बाजार में कर दी गई थी संजय त्यागी की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बहेड़ी गांव के संजय त्यागी हत्याकांड में कुख्यात विक्की त्यागी की मां सुप्रभा त्यागी, आंबेडकर जेल में बंद पत्नी मीनू त्यागी समेत सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या छह के न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने सुनवाई की।

करीब 11 साल पहले बहेड़ी गांव के पीठ बाजार में संजय त्यागी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नकली त्यागी और सौरभ शर्मा एडवोकेट ने बताया कि मृतक पक्ष ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी, सुप्रभा त्यागी, मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला, साजिद उर्फ पव्वा, छोटा मुन्नू, विक्रम, दीपेंद्र और आशीष शुक्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या छह के न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने की। विक्की त्यागी समेत तीन आरोपियों के मुकदमे के ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। साक्ष्यों के अभाव में सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुई मीनू त्यागी
फैसले के दौरान मीनू त्यागी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराई गई। मीनू आंबेडकर जेल में बंद है। पिछले दिनों ही मीनू की जान को खतरा बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed