{"_id":"61c3751542afb85cd638401d","slug":"vice-chancellor-gold-medal-to-three-students-of-chhoturam-college-muzaffarnagar-news-mrt570272584","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम कॉलेज के तीन छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम कॉलेज के तीन छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के 33 वें दीक्षांत समारोह में चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के तीन छात्रों को विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 की परीक्षा में पूरे विश्व विद्यालय में अपने विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की छात्रा जसप्रीत कौर को एमएससी एजी उद्यान विज्ञान विषय में प्रथम स्थान, रोशन कुमार को एमएससी एजी कृषि रसायन विज्ञान में प्रथम स्थान तथा कुमारी तृप्ति गोयल को बीएससी कृषि में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में स्नातक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए किसान ट्रस्ट नई दिल्ली की तरफ से तृप्ति गोयल को 8000 रुपए नकद पुरस्कार तथा महाविद्यालय के छात्र सिद्धांत तोमर को द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए 6000 का नकद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों ने महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि एमएससी में गोल्ड मेडल पाने वाले दोनों छात्र पंतनगर विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे हैं। सिद्धांत तोमर ने सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में एमएससी कृषि जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग में प्रवेश लिया है।