फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   VHP Foundation Day

विशाल भव्य तुलसी शोभायात्रा निकाली  

Fri, 26 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
VHP Foundation Day
खतौली में तुलसी यात्रा निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में विश्व हिंदू परिषद का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशाल तुलसी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 600 महिलाओं ने तुलसी गमले लेकर भाग लिया। तुलसी शोभायात्रा के शुभारंभ पालिका अध्यक्ष पारस जैन ने धर्म ध्वजा फहरा कर किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह तुलसी शोभायात्रा श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल से प्रारंभ होकर घंटाघर, जीटी रोड, जानसठ तिराहा, शिव मूर्ति, श्यामपुरी, रेलवे रोड, सैनीनगर, कोतवाली, डाकखाना से मिटठूलाल, बिद्दीवाड़ा, बड़ा बाजार से होते हुए गीता भवन पर संपन्न हुई। इससे पूर्व गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रणजीत सिंह राघव ने विहिप की स्थापना का उद्देश्य, श्रीकृष्ण का चरित्र व तुलसी महत्ता बताई। 
विज्ञापन


उन्होंने हिंदू समाज से तिलक, चोटी, यज्ञोपति धारण, प्रात:काल मंदिर दर्शन, माता-पिता की सेवा आदि धार्मिक कार्यों को करने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं में धर्म संस्कृति व राष्ट्र के प्रति आस्था का भाव जागृत करना व हिंदू समाज में व्याप्त छुआछूत, जातपात का भाव समाप्त कर समरसता पैदा करना विहिप का उददेश्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन पारस जैन ने शोभायात्रा में शामिल महिलाओं को वैजन्ती माला,

तुलसी गमला और राधा कृष्ण की प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट की। विहिप प्रांत सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, सचिन सिंघल, ठाकुर भूपेंद्र, प्रवीण गुप्ता ने भी विचार रखे। इस दौरान आतिश गुप्ता, जयवंश, प्रदीप सिंह, जयपाल, चंद्रपाल, पूनम, कैलाश तायल, अनुराधा शर्मा, विमल चौहान, दर्शना त्यागी, भरतेश, संजय भुर्जी, सोनी, सीमा जैन आदि का सहयोग रहा। प्रशांत देशवाल, सतपाल सिंह, केशव अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मुन्ना तायल, डॉ. अनिल, कुलदीप शर्मा, डॉ. कविता नागर, डॉ. आजाद, हरिश्चंद भंगेला, सुरेश, बसंत,  सुनील वर्मा, मदन छाबड़ा, सत्यप्रकाश, सुनील, अंकुर, श्याम रहेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed