{"_id":"5f625a998ebc3edc3726517b","slug":"veterinary-hospital-building-is-dilapidated-muzaffarnagar-news-mrt5016718145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सालय भवन हुआ जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सालय भवन हुआ जर्जर
विज्ञापन
खेड़ामस्तान गांव में खस्ता हाल हुई पशु चिकित्सालय की इमारत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चिकित्सालय भवन हुआ जर्जर
बुढ़ाना। गठवाला खाप के गांव खेड़ा मस्तान के पशु चिकित्सालय के निर्माण के बाद से आज तक मरम्मत नहीं हुई है। पशु चिकित्सालय की हालत खस्ता है। पशु चिकित्सक चिकित्सालय परिसर में पेड़ के नीचे बैठकर कार्य करते हैं।
खेड़ा मस्तान गांव में सपा के शासन काल में तत्कालीन पशुधन मंत्री वीरेंद्र सिंह के कार्यकाल में पशु चिकित्सालय का निर्माण हुआ था। वर्ष 2002-03 में बने पशु चिकित्सालय की हालत जर्जर हो चुकी है। निर्माण के बाद से आज तक पशु चिकित्सालय की मरम्मत नहीं हुई। पशु चिकित्सालय की चहारदीवारी टूट गई है। पशु चिकित्सालय में आवारा जानवर घूमते रहते हैं।
पशु चिकित्साधिकारी सचिन चौधरी व फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सालय की चहारदीवारी व मरम्मत कराने के लिए वह विभाग को लिख चुके हैं। उनका कहना है कि विभाग द्वारा जल्दी ही चहारदीवारी व मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। बरसात के बाद तेज धूप निकलने के कारण इमारत का प्लास्टर उखड़ने लगा है। गांव वालों का कहना है कि विभाग को पशु चिकित्सालय की मरम्मत व उसकी चहारदीवारी करवानी चाहिए।