फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Veterinarian's wife hanged herself to death

पशु चिकित्सक की पत्नी ने फांसी लगाई

Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Veterinarian's wife hanged herself to death
तितावी में मृतका प्रीति का फाईल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पशु चिकित्सक की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी के गांव जागाहेड़ी में पशु चिकित्सक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता ने मृत महिला की सास, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी उसका उत्पीड़न करते थे, जिससे परेशान होकर विवाहिता ने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव जागाहेड़ी निवासी पशु चिकित्सक संदीप मलिक पुत्र मांगा की पत्नी प्रीति (27) ने शनिवार सुबह करीब दस बजे छत के पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी ने मृतका के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शहर के गांधीनगर कूकड़ा निवासी मायके वाले भी आ गए। प्रीति के पिता राजेंद्र सिंह ने तितावी थाने में तहरीर दी। बताया कि प्रीति की यह दूसरी शादी थी। इससे पूर्व, शामली जिले के गांव सिंभालका निवासी बबलू के साथ उसकी शादी हुई थी। हालांकि दो साल बाद यह आपसी मनमुटाव के चलते शादी टूट गई थी, जिसके बाद छह वर्ष पहले उसकी शादी जागाहेड़ी निवासी संदीप मलिक के साथ हुई थी। संदीप शामली के बनत में पशु चिकित्सक है। आरोप लगाया कि उसके क्लीनिक पर जाने के बाद प्रीति की सास राजबीरी, ननद व देवर काला उसके साथ आए दिन मारपीट करते तथा उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे थे। शनिवार सुबह आठ बजे प्रीति ने मायके वालों से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोगों के उत्पीड़न के चलते ही प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। नायब तहसीलदार इंद्रकेश शर्मा, लेखपाल मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ फुगाना सोमेंद्र नेगी व तितावी थाना प्रभारी गुरुचरण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से देवर, सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed