फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles stuck in traffic jam for hours after bus fell into drain

Muzaffarnagar News: चरथावल - बस नाले में गिरने से घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam for hours after bus fell into drain
- दधेड़ू खुर्द में सीसी रोड़ का निर्माण थमने से रोज लग रहा जाम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। दधेड़ू खुर्द में सीसी रोड़ का निर्माण रुकने से मुख्य मार्ग पर दो घंटे जाम लगा रहा। रविवार को एक प्राइवेट बस नाले में फंस गई। इसी बीच गन्ने का ट्रक फंसने से दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। दधेड़ू चौकी पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया और क्रेन मंगाकर बस को नाले से निकलवाकर आवागमन शुरू कराया।
करीब आठ महीने से चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य काफी सुस्त गति से चल रहा है। 25 दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के हस्तक्षेप से विभाग ने दधेड़ू में सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन ठेकेदार ने दधेड़ू खुर्द में बाहरी छोर पर करीब 100 मीटर सीसी रोड बनाकर कार्य रोक दिया। इसी वजह से दूसरी तरफ सड़क संकरी और नीची हो जाने से दोनों तरफ के वाहनों के निकलने में मुश्किल हो रही है। निर्माणाधीन सीसी सड़क की तरफ नुकीले सरिये निकालकर छोड़ दिए गए। उनमें उलझ कर दुपहिया वाहन चालक रोज जख्मी होते हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे गन्ने की ट्राॅली सीसी रोड के पास फंस गई। दूसरी तरफ से वाहनों का निकलने का रास्ता नहीं रहा। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से सवारियों को लेकर बस चरथावल की तरफ जा रही थी। जल्दबाजी के चक्कर में बस दधेड़ू खुर्द में नाले में खिसक गई। इस कारण से मुजफ्फरनगर मार्ग पर लकड़संधा और पीनना मार्ग पर रजबहे तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी से गुजर रहे हजारों वाहन
दधेड़ू मुख्य मार्ग पर दो से तीन फीट गहरे गड्ढों में 24 घंटे जलभराव रहता है। पानी की निकासी नहीं होने से गांव का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। दुपहिया वाहन चालक पानी में गिरने से चोटिल हो रहे हैं। हजारों वाहनों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। कसौली के कुशलवीर सिंह बताते है वह एक शादी समारोह और एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन दधेड़ू खुर्द में जाम लगने से दो घंटे विलंब से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। दधेडू चौकी प्रभारी ओंकार नाथ पांडेय ने फोर्स के साथ मशक्कत कर जाम खुलवाया। नाले में धंसी बस को जेसीबी से बाहर निकलवाया। ग्रामीण उस्मान, अमीर आलम, साजिद, शमीम और शादाब आदि का कहना है स्लैब का कार्य एक साइड में रुकने से लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed