फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles jammed on the roads, the administration left sweat

सड़कों पर वाहनों का लगा जाम, प्रशासन के छूटे पसीने

Fri, 11 Feb 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicles jammed on the roads, the administration left sweat
मुजफ्फरनगर, खतौली। जानसठ तिराहे सहित बुढ़ाना तिराहे पर शुक्रवार सुबह वाहनों के जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

गन्ने के सीजन में ओवरलोड वाहनों सहित ई-रिक्शा और डग्गामार वाहन, ठेलियों वालों ने सड़कों पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिस कारण मार्ग छोटा और संकरा हो जाता है। यही कारण है कि जीटी रोड पर बुढ़ाना तिराहे, जानसठ तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने रोडवेज सहित अन्य वाहन न खड़े किए जाने का चेतावनी बोर्ड भी जानसठ तिराहे पर लगाया था, लेकिन वाहन चालक इस ओर ध्यान नही देते। शुक्रवार को भी सड़क पर पूरे दिन जाम लगने से यात्री जाम से जूझते रहे। तिराहों पर खड़े सिपाही भी जाम को खुलवाने के लिए जोर लगाते रहे, लेकिन स्थिति जस की तस ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed