{"_id":"64cc04ed2e26ab098301b4a9","slug":"vehicles-getting-parked-on-the-roads-people-getting-stuck-in-jam-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-4878-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़कों पर पार्क हो रहे वाहन, जाम में फंस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़कों पर पार्क हो रहे वाहन, जाम में फंस रहे लोग
विज्ञापन
नगर के मीनाक्षी चौक पर नो पार्किग जोन में खडी गाडीयां। संवाद
मुजफ्फरनगर। शहर में सड़कों पर खड़े होने वाले वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। नगर पालिका ने केवल छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है, लेकिन इन स्थानों पर वाहन खड़े नहीं हो पा रहे हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर दिनभर वाहन खड़े दिखाई देते हैं। जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर के शिव चौक पर बिना पार्किंग के ही वाहन खड़े होने से जाम के हालात बन जाते हैं। यहां आसपास में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। एसडी मार्केट के सामने लोग दोनों तरफ वाहन सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं। झांसी रानी के पास से पार्किंग तो हटा दी गई, लेकिन वाहन अब भी खड़े होते हैं। चर्च मार्केट वाली गली में दुपहिया और चौपहिया वाहनों की लाइन लग जाती है, जिससे जाम के हालात बन जाते हैं। लोगों को निकलने के लिए बहुत देर तक इंतजार करना पड़ता है। सदर बाजार की हर गली की यही स्थिति है। नई मंडी में भी ऐसी कई गलियां है जहां वाहनों के खड़े होने से जाम लग जाता है।
नगर पालिका ईओ हेमराज ने बताया कि टाउन हाल मैदान सहित छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था है। दिन में यहां सभी पार्किंग फुल हो जाती हैं।
- शहर के इन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
शहर के रेलवे स्टेशन पर गेट नंबर दो पर शेल्टर होम के बराबर में पार्किंग की व्यवस्था है। रेलवे स्टेशन पर ही एसबीआई के सामने अलग से पार्किंग बनाई गई है। टाउनहाल, तहसील परिसर के गेट, जानसठ पुल के नीचे पीएनबी बैंक के सामने पार्किंग का ठेका दिया गया है। पार्किंग से नगर पालिका को प्रतिवर्ष लगभग 33 लाख की आय होती है।