{"_id":"5ffc9c968ebc3e2f76722cd5","slug":"vehicle-thieves-and-snatchers-caught-from-beige-underpass-muzaffarnagar-news-mrt5200486143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बझेड़ी अंडरपास से दबोचे वाहन चोर और स्नैचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बझेड़ी अंडरपास से दबोचे वाहन चोर और स्नैचर
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में आये वाहन चोरी के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बझेड़ी अंडरपास से दबोचे वाहन चोर और स्नेचर
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बझेेड़ी अंडरपास के निकट चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक और एक कार बरामद की गईं। लूट की घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाली बिना नंबर की एक बाइक, लूटी गई नगदी और मोबाइल भी आरोपियों से बरामद किया गया।
सिविल लाइंस थाना पुलिस शनिवार सुबह बझेड़ी अंडरपास के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में वहां पहुंचे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सुभाषनगर निवासी आबिद तेली व सलमान सिद्दीकी और सरवट निवासी अरशद सक्का शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक व एक कार बरामद की गई। इसके अलावा, एक बिना नंबर की बाइक भी मिली, जिस पर आरोपी लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि
आरोपियों ने चार दिन पूर्व गंगल वाली गली में महिला से बैग छीना था, जिसकी 32 सौ रुपये, महिला का आधार गार्ड उनके पास से मिला। इसके साथ ही नई मंडी क्षेत्र में अंकित विहार से कुछ दिन पूर्व लूटा गया मोबाइल भी आरोपियों के पास से ही बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।