फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicle overturned on highway, driver injured

हाईवे पर गाड़ी पलटी, चालक घायल

Sat, 30 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicle overturned on highway, driver injured
-रतनपुरी में हाइवे पर पलटी पीकअप गाड़ी। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी/खतौली। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन रायपुर नंगली अंडरपास के निकट घने कोहरे के कारण तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी अस्थाई डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक घायल।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव रायपुर नंगली के पास अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। बदायूं निवासी चालक मौहम्मद मियां पुत्र अब्दुल सलाम पिकअप गाड़ी में डाक पार्सल लेकर दिल्ली से देहरादून जा रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह थाना नेशनल हाईवे पर रायपुर नंगली के पास निर्माणाधीन अंडरपास के निकट पहुंचा, तो घने कोहरे के कारण वह सड़क के बीच में बनाए गए अस्थाई डिवाइडर को नहीं देख सका। जिसके कारण चालक मौहम्मद मियां गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। गति अधिक के कारण गाड़ी पलट गई और चालक घायल हो गया। हाईवे पेट्रोल की गाड़ी ने चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटी गाड़ी को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed