{"_id":"633dc9ca47693b3f51716da1","slug":"vegetable-prices-skyrocketed-customers-came-from-kilo-to-pav-muzaffarnagar-news-mrt6083321182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूली 50 और गोभी बिक रही 60 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूली 50 और गोभी बिक रही 60 रुपये किलो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सब्जियों के दामों ने अचानक आसमान छू लिया है। मूली 50 रुपये, टिंडा 100 रुपये किलो, टमाटर 40, गोभी 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। लौकी 40 रुपये और तोरी 80 रुपये किलो बिक रही है। मंडी से लेकर ठेली तक पर सब्जी के दाम तेज है। स्थिति ऐसी है कि दुकानदार भी सब्जियों के भाव किलो में नहीं पाव में बता रहे है। महिलाआें का कहना है कि पहले 50 रुपये की सब्जी में घर का पूरे दिन का काम चल जाता था, अब 200 रुपये में भी काम नहीं चल पा रहा है।
बारिश ने फसल खराब कर दी
सब्जी मंडी में चार दशक से सब्जी की बिक्री का कार्य करने वाले जय कुमार का कहना है कि बेमौसम की बारिश ने किसानों की फसल उजाड़ दी है। बाजार में इस समय अधिकतम सब्जी बाहर की है। जिन किसानों की खेती ढाल पर थी, उनकी फसल कुछ बची है। बरसात के बाद सब्जी महंगी तो हर साल होती है, लेकिन लॉकल की लौकी, तोरी, धनिया, पुदीना इनमें महंगाई नहीं होती थी। इस बार खेत में खराब हो जाने से यह हालात बने हैं।
सब्जी विक्रेता इरशाद का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ जाने से लोग किलोग्राम से पाव पर आ गए है। महंगी होने के कारण सब्जी कम मात्रा में बिक रही है। पहले जो ठेली दो हजार में भर जाती थी, अब वह पांच हजार में भी नहीं भर रही है। सब्जी विक्रेता राम सिंह कश्यप का कहना है कि इस समय किसान की फसल कम आती है, इस कारण सब्जियों के दामों में उछाल है।
विज्ञापन
महिलाएं बोली, बिगाड़ दिया रसोई का बजट
साउथ सिविल लाइन की मनीषा सिंघल और नई मंडी की आभा जैन का कहना है कि अचानक सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। कुछ सब्जी तो बाजार में बहुत कम आ रही है। बरसात के बाद कुछ दाम बढ़ जाते थे पर इतनी महंगी पहली बार हुई है। 50 रुपये किलो से कम तो एक भी सब्जी नहीं है। केशवपुरी निवासी बीना राठी का कहना है कि इस बार तो आम आदमी लौकी, तोरी, मूली, गाजर भी नहीं खा सकता। सारी सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए हैं।
ऐसे बढ़े सब्जियों के दाम
सब्जी दाम प्रति किलो 20 दिन पूर्व
मूली 50 रुपये 20 रुपये
भिंडी 60 रुपये 40 रुपये
टमाटर 40 रुपये 30 रुपये
अरवी 50 रुपये 30 रुपये
गोभी 60 रुपये 40 रुपये
बैंगन 50 रुपये 30 रुपये
लौकी 100 रुपये 20 रुपये
टिंडा 100 रुपये 60 रुपये
शिमला मिर्च 120 रुपये 80 रुपये
हरी मिर्च 100 रुपय 60 रुपये
अदरक 80 रुपये 80 रुपये
खीरा 40 रुपये 30 रुपये
सेम 120 रुपये 80 रुपये
नींबू 120 रुपये 100 रुपये
लोबिया फली 120 रुपये 60 रुपये
फ्रासबीन 120 रुपये 80 रुपये
तौरी 80 रुपये 30 रुपये
करेला 80 रुपये 40 रुपये
गाजर 80 रुपये 40 रुपये