फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   VDO suspended

महिला अफसर को अश्लील मैसेज भेजा, वीडीओ सस्पेंड

Fri, 02 Dec 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
VDO suspended
phone
डीपीआरओ सहित विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों के ग्रुप पर अश्लील मैसेज डालना जानसठ ब्लाक के वीडीओ को महंगा पड़ गया। महिला डीपीआरओ ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम की जांच पड़ताल के बाद वीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी के साथ ही मुंडभर गांव में राजनीति कर विकास कार्यों को बाधित करने वाले वीडीओ भी सस्पेंड किया गया है।  
विज्ञापन


डीपीआरओ ने विकास कार्यों की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया हुआ है। विकास कार्यों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी इस ग्रुप में हैं। ग्रुप में जानसठ ब्लाक में कार्यरत वीडीओ सतीश कुमार ने अश्लील जोक्स डाल दिया। महिला डीपीआरओ ने इसकी शिकायत डीएम डीके सिंह से की। डीएम ने डीडीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए। डीडीओ मोतीलाल व्यास ने बताया कि जांच के बाद वीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीडीओ ने बताया कि शाहपुर ब्लाक के गांव मुंडभर के वीडीओ ने भी विकास कार्यों में अड़ंगा लगा रखा था। इस संबंध में प्रधान, प्रमुख और ग्रामीणों ने सीडीओ अंकित अग्रवाल से शिकायत की थी। जांच में पाया गया कि वीडीओ गांव की राजनीति में शामिल है, परेशान करने के लिए प्रधान को पैसा जारी नहीं कर रहा है। वहां के वीडीओ मतेंद्र कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed