फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vasant Panchami well fought screw

वसंत पंचमी पर खूब लड़े पेंच

Sat, 13 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami well fought screw
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
विज्ञापन


चिल्ड्रेन होम स्कूल में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की गई। बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया। सौम्या, खुशी, आराध्या, अंशिका, भव्य, वैभव, माधव, ध्रुवी, कंजिल, भव्य, रुद्र चौधरी, अनंत आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। प्रधानाचार्या दीपा गुप्ता ने बच्चों को वसंत पंचमी के पर्व और वसंत ऋतु के बारे में जानकारी दी। एमजी पब्लिक स्कूल में वसंतोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


हवन-पूजन के उपरांत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मां सरस्वती की पूजा की गई। संस्था सचिव सुरेंद्र कुमार सिंघल, चेयरमैन सतीशचंद गोयल, वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम सिंघल, अमृतलाल गोयल, धर्मपाल सिंघल, वैभव गोयल, विकास गोयल, प्रधानाचार्य जीबी पांडे, नीता सिंघल,  राधा पांडे आदि मौजूद रहे। गांधी कॉलोनी स्थित नींव इंटरनेशनल और नई मंडी के लिटिल मिलेनियम स्कूल में भी वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। मां सरस्वती की पूजन कर उनका जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने केले के पौधे रोपे। इसके बाद पतंगबाजी का आनंद लिया। रोहित गर्ग, सुरभि भाटिया, भावना बालियान, प्रिया अरोरा आदि मौजूद रहे। रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में वसंत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्या निशा त्यागी, उप प्रधानाचार्या अनुराधा कौशिक ने किया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। छोटे बच्चों ने कविता पाठ किया। बच्चों को पर्व का महत्व बताया गया।

बच्चे पीले वस्त्र पहन कर स्कूल आए। पतंग भी उडाई। गांधी कालोनी के केसी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या राखी गुप्ता ने सरस्वती पूजा कराई। बच्चों ने सुंदर पतंग बनाई। विजेताओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में हवन-पूजन हुआ। यजमान सोमपाल रहे। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। श्यामलाल बंसल, मुकेश दत्त शर्मा, ईश्वरदत्त शर्मा, रामकिशन सुमन, नरेंद्र, बालेंद्र, नंदिनी शर्मा, नूतन मित्तल, रेखा आदि मौजूद रहे। एसएसके पब्लिक स्कूल रुड़की रोड और ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल नई मंडी में भी वसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सतरंगी हुआ आसमान
मुजफ्फरनगर। वसंत पंचमी त्योहार जिलेभर में परंपरागत ढंग से मनाया गया। पूजा-अर्चना के साथ विधिविधान से होलिका दहन स्थलों पर वसंत रखा गया। बच्चों और युवकों ने खूब पतंग उड़ाया। शुक्रवार को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया।
गली, मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने होलिका दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना वसंत रखा। मोहल्ला मोती महल के होलिका स्थल पर वसंत पूजन पर जनेश्वर दयाल, श्याम लाल स्वामी, बाबूराम कौशल, सुशील गोयल, हरिकांत कौशिक, नंद किशोर, सौरभ, गौरव, हितेश, श्याम सुंदर, अनिल सोनी, संजय वर्मा, डॉ. प्रतिपाल, डॉ. सुरजीत सिंह, संजीव कुमार गर्ग आदि रहे।

इस मौके पर जिलेभर में खूब पतंगबाजी हुई। सुबह से ही आकाश में रंग-बिरंगी पतंगों की रौनक दिखाई। दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे पतंग उड़ाने वालों की संख्या बढ़ती चली गई और देर शाम तक यह क्रम जारी रहा। बाजारों में पतंगों की जमकर खरीदारी हुई। घरों में मां सरस्वती की पूजा की गई।


और पीले चावलों का भोग लगाया गया। उधर, एसएसपी केबी सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से होलिका दहन स्थानों का ब्यौरा मांगा है। उधर मीरापुर में बसंत पंचमी पर एक दर्जन होलिका दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन सामग्री रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed