फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vasant Panchami celebrated with great pomp in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी

Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with great pomp in educational institutions
श्रीराम कालेज में बसंत आगमन पर सरस्वती की पूजा अर्चना करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्मोत्सव, वसंत पंचमी का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में वसंत की महत्ता बताई गई।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती का जन्मोत्सव, वीर बालक हकीकत राय का बलिदान दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में यज्ञ-हवन किया गया। मुख्य यजमान के महामृत्युंजय सेवा मिशन के अध्यक्ष संजीव शंकर रहे। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी स्वदेश त्यागी, आचार्य महेश कुमार ने वसंत ऋतु की महत्ता बताई। प्रबंध समिति सदस्य ललित माहेश्वरी ने वीर हकीकत राय के बलिदान की गाथा सुनाई।
विज्ञापन

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित यज्ञ में प्रबंधक बाल बहादुर सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने हवन-यज्ञ कराया। मुख्य वक्ता लक्ष्मी माहेश्वरी ने कहा कि वसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। विवेक विद्या मंदिर भरतिया कॉलोनी में मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंघल, लक्ष्मीनारायण, सरिता शर्मा, वर्षा गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रबंधक महेंद्र आचार्य ने वीर हकीकत राय के जीवन पर प्रकाश डाला तथा अपने धर्म पर अडिग रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में सप्त कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान श्यामलाल बंसल, नैना देवी बंसल रहे। हरिद्वार से आए यज्ञ पुरोहित ब्रह्मानंद आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का अवतरण हुआ। उन्हें प्रकृति के रूप में पूजा जाता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे, रविंद्र गौड़, संजय अग्रवाल, उमेश गुप्ता, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने दीप प्रज्वलन किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या ने कहा कि वसंत प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य और संगीत की ऋतु है। मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। इसलिए हर वसंत पंचमी को उनकी पूजा होती है। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता, साधुराम गर्ग, सुशील गोयल, गिरिवर सिंह, दीपक मित्तल, सतीश गर्ग, ईश्वर दयाल, मीता गुप्ता, विनीता गर्ग ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। भारतीय विकास पार्टी के कार्यालय पर मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि हमारा देश उत्सवों एवं पर्वों का देश है। इस दिन होलिका स्थलों पर वसंत रखा जाता है। इस अवसर पर नितिन शर्मा, अजय बाठला, किशनलाल कश्यप, राधेश्याम कश्यप, शिवांशु, विकास गर्ग, ईश्वर लाल आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने खूब उड़ाई पतंग
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष पूजा की गई। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने बताया कि इस दिन सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है। देवी सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद हैं और उन्हें बूंदी का प्रसाद भी बहुत प्रिय होता है। बच्चों ने पतंग उड़ाई। प्रिया, अभिका, गरिम, सोनम, विधि, महक, दव्यिा, शगुफ्ता, ऐश का सहयोग रहा।
किड्जी प्रीस्कूल को पीले रंग की वस्तुओं से सजाया गया। बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ ही पतंग उड़ाने का आनंद लिया। सेंटर हेड प्रियंका जिंदल एवं डायरेक्टर डा. रजत जिंदल ने बच्चों को वसंत पंचमी की महत्ता बताई। नई मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में ऋतुराज वसंत का महोत्सव और मां शारदे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित होतीलाल शर्मा, डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. विवेक गुलाटी, सचिव डा. अमित कुमार सैनी मौजूद रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के महाविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा. प्रेरणा मित्तल ने मां सरस्वती की पूजा की। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा. आलोक गुप्ता, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज में गृह विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. श्वेता ने वसंत पंचमी के संबंध में जानकारी दी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में निशांत राठी, नीतू सिंह, डॉ. विनीत शर्मा, साक्षी श्रीवास्तव, डा. पूजा तोमर, डॉ. अश्वनी कुमार, प्रमोद कुमार, डा. बुशरा आकिल, डा. मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed