फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Varnika was made SDM for one day

Muzaffarnagar News: वर्णिका को बनाया एक दिन का एसडीएम

Thu, 06 Feb 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Varnika was made SDM for one day
जानसठ तहसील में एक दिन के लिए बनीं एसडीएम छात्रा वर्णिका जनता की समस्याओं को सुनते हुए। स्रोतः
जानसठ। यूपीएससी की तैयारी के दौरान हादसे के बाद छात्रा वर्णिका के डगमगा रहे आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उन्हें एक दिन का एसडीएम बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शाहवान निवासी तहसील जानसठ बार संघ के अधिवक्ता सोनी गुर्जर की पुत्री वर्णिका ने एमएससी की परीक्षा पास की है। वर्णिका वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को छात्रा वर्णिका को एक दिन के लिए जानसठ की एसडीएम बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने जनता की समस्याओं को सुनकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि कस्बा निवासी छात्रा वर्णिका यूपीएससी की तैयारी कर रही है, लेकिन हादसे के चलते पिछले सात माह से बेड रेस्ट पर थी। छात्रा का विश्वास का स्तर कम होने लगा था। जैसे ही मामले की जानकारी एसडीएम को लगी तो, उन्होंने छात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए उसे एक दिन का एसडीएम बनाया है। इस दौरान अधिवक्ता स्नेहलता सैनी, सचिव योगेश गुर्जर, यशवंत सिंह कांबोज एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, दीपेश गुप्ता, आशुतोष बंसल, निशांत कांबोज, दिनेश बंसल मौजूद रहे।

जानसठ तहसील में एक दिन के लिए बनीं एसडीएम छात्रा वर्णिका जनता की समस्याओं को सुनते हुए। स्रोतः

जानसठ तहसील में एक दिन के लिए बनीं एसडीएम छात्रा वर्णिका जनता की समस्याओं को सुनते हुए। स्रोतः

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed