फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Varnika got first place in the competition

प्रतियोगिता में वर्णिका को मिला प्रथम स्थान

Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Varnika got first place in the competition
प्रतियोगिता में वर्णिका को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के विभाग इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए मातृ दिवस की थीम ‘बेस्ट आउट आफ वेस्ट माड्यूल डिजाइनिंग’ की थीम पर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता को गूगल क्लासरूम के आनलाइन प्लेटफार्म पर आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का निर्णय लेने हेतु एक निर्णायक कमेटी का गठन किया गया। प्रथम स्थान तृतीय वर्ष की वर्णिका द्वारा बनाये गये ग्रीटिंग कार्ड को मिला, द्वितीय स्थान पर तृतीय वर्ष की तान्या द्वारा बनाये गये एअर रिंग को मिला तथा तृतीय स्थान द्वितीय वर्ष की महिमा द्वारा बनाये गये ’कड़ों के जोड़े’ को प्राप्त हुआ। निदेशक डॉ आलोक गुप्ता द्वारा सबको मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। डीन साक्षी श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों की कला प्रदर्शन को सराहा गया। विभागाध्यक्ष अश्विनी कुमार द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षक इंदु चौहान, कन्नुप्रिया, अमित गुप्ता, आशीष सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed