फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vandana and Arif will compete

भाजपा ने वंदना वर्मा को मैदान में उतारा, गठबंधन के साथ होगी कांटे की टक्कर

Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vandana and Arif will compete
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने जिला सहकारी बैंक की पूर्व चेयरपर्सन और जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीट से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। वंदना करीब 20 साल से राजनीति में सक्रिय है। चुनाव में कांटे का मुकाबला होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनने के बाद भाजपा के टिकट पर सबकी निगाह टिकी थी। सपा-रालोद गठबंधन ने मुस्लिम प्रत्याशी आरिफ जौला को मैदान में उतारा तो भाजपा ने जाट कार्ड खेला है। चुनाव में कांटे का मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। मंडल की अधिकतर सीटों पर विधानसभा में गठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं।
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा दो दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। वह जिला सहकारी बैंक की भी दो बार चेयरमैन रह चुकी हैं। इसके अलावा वह प्रदेश के एक बड़े नौकर शाह रहे शशांक शेखर के भाई मुदित वर्मा की पत्नी है। उनके परिवार के वीरेंद्र कुतुबपुर जानसठ के पूर्व ब्लाक प्रमुख और भाकियू के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की भी रही दावेदार
वंदना वर्मा इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के टिकट की भी दावेदार रही। लेकिन भाजपा ने एन वक्त पर डॉ. वीरपाल निर्वाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इस बार उन्हें टिकट दिया गया है।

वंदना वर्मा ने सिसौली पहुंचकर टिकैत से मुलाकात की
एमएलसी प्रत्याशी बनाई गई वंदना वर्मा ने सिसौली पहुंचकर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की। होली के पर्व पर वंदना वर्मा सिसौली गई थी।
विधानसभा की दावेदारी की थी, मिली एमएलसी की
मुजफ्फरनगर। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ जौला ने 2017 में बीएसपी से टिकट मांगा था, उनके नाम की घोषणा भी हो गई थी, लेकिन वह चुनाव नहीं लड़े। जिसके बाद पूर्व सांसद कादिर राना की पत्नी सईदा बेगम को बसपा ने प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद से आरिफ सपा से जुड़ गए। आरिफ जौला गांव के मूल निवासी है। चीन निर्मित सामान का दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed