फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaishnavi and Tanu stood first in the essay competition

Muzaffarnagar News: निबंध प्रतियोगिता में वैष्णवी और तनु रही प्रथम

Thu, 24 Apr 2025 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi and Tanu stood first in the essay competition
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। केके जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती उत्सव के अन्तर्गत साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद और अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वैष्णवी व तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर रीना, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका प्रोफसेर नीतू वशिष्ठ, संयोजिका डॉ. सपना जैन ने संयुक्त रूप से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्षा प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ ने बताया कि महिला सशक्तीकरण से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी में वृद्धि से वित्तीय स्थिरता और स्वतंत्रता में भी सुधार हो सकता है। डॉ. सपना जैन ने बताया कि बाबा साहेब का महिला सशक्तीकरण और उद्यमिता पर महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को निबंध के रूप में अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में इरम, वैष्णवी, तनु, अंजुम, शिवानी, हुजैफा, शहरीन, गार्गी, स्वाति, हिना परवीन, डाॅली, मंतशा आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से वैष्णवी जैन, तनु ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शिवानी गौड़, तृतीय स्थान अंजुम ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार शहरीन और इरम को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed