फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaibhav and Aisha Praveen first in 100 meters race

खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 08 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav and Aisha Praveen first in 100 meters race
नगर के एसडी डिग्री कालेज में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाडी को सम्मानित करते अ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से कराया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में वैभव प्रथम और बालिकाओं में आइशा प्रवीण प्रथम रहीं।
बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार एवं एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुधीर पुंडीर ने किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वैभव प्रथम और बालिकाओं में आइशा प्रवीण प्रथम रही। 200 मीटर में वैभव और आइशा प्रवीण प्रथम रही। 400 मीटर में अजय और साक्षी, 800 मीटर में रोहित और दिव्यांशी, 1500 मीटर में रोहित और दिव्यांशी, 3000 मीटर में अक्षय और नेहा प्रथम रहीं। कबड्डी में बालक वर्ग में बुढ़ाना की टीम और बालिका में बघरा ब्लाक की टीम प्रथम रही। वॉलीवाल में बालक वर्ग में खतौली ब्लाक की टीम प्रथम रही। लंबी कूद में नगेंद्र पंवार और उदिता, चक्का फेंक आदित्य पंवार और इशिका चौहान, भाला फेंक में कुलदीप और रजनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण जिला युुवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विशाल कुमार ने किया। इस अवसर पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष मांगेराम, संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार, कुश्ती कोच नरेंद्र पंवार व युधिष्ठर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed