फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccines will be given to children up to 14 years at 11 centers

11 केंद्रों पर लगेंगे 14 साल तक के बच्चों को टीके

Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vaccines will be given to children up to 14 years at 11 centers
11 केंद्रों पर लगेंगे 14 साल तक के बच्चों को टीके
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई। बुधवार से शुरू होने जा रहे टीकाकरण के लिए 11 केेंद्र बनाए गए हैं। आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुधवार को 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जाने की शुरूआत की जाएगी। अभिभावक बच्चों का टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण कराने के लिए अपने साथ आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा। जिले में वर्धमान जैन भवन नई मंडी, आयुष विभाग जिला चिकित्सालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में कोरोना टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

10241 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मंगलवार को 10 हजार 241 लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। 15 से 18 वर्ष के बीच 146 किशोरों को प्रथम डोज और 4880 किशोरों को दूसरी डोज का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 62 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। कोरोना से बचाव में टीकाकरण की खास भूमिका रही। 45 साल से अधिक उम्र के छह लाख 31 हजार 915 लोगों को पहली डोज लगाई गई। चार लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। 15 से 18 साल के आयु वर्ग में दो लाख 56 हजार 44 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed