{"_id":"607f0d198ebc3e8d1d4f3c4a","slug":"vaccine-shortage-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt535326840","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिले में वैक्सीन की कमी, टीकाकरण अभियान हो सकता है प्रभावित, जानें क्या है पूरी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिले में वैक्सीन की कमी, टीकाकरण अभियान हो सकता है प्रभावित, जानें क्या है पूरी स्थिति
Tue, 20 Apr 2021 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:17 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बीच कोविड से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कमी आ रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक)
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बीच कोविड से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कमी आ रही है। ऐसे में टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो सकता है। कम वैक्सीन के कारण मंगलवार को जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर ही टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही लोग ज्यादा से ज्यादा कोविड से बचाव को वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिले में 72 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने का कार्य हुआ। अब वैक्सीन कम हो रही है। जनपद में वर्तमान में करीब पांच हजार ही कोविशील्ड की वैक्सीन डोज बची हैं। 6200 डोज कोवाक्सीन वैक्सीन आई थी, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट डॉक्टरों को दे दिया, ताकि लोगों को दूसरी डोज लग सके। रविवार और सोमवार को टीकाकरण नहीं हुआ। मंगलवार को भी जिला अस्पताल और सीएचसी में ही टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि कोविशील्ड की वैक्सीन बहुत कम है। इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया है, जल्द ज्यादा वैक्सीन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: प्रधान प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 आरोपी दबोचे, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल
विज्ञापन
3120 लोगों ने लगवाया टीका
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 3120 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 1652 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1468 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: वोट न देने पर बुजुर्ग की हत्या, फिर बेटे को बुरी तरह पीटा, इलाके में फैली सनसनी