{"_id":"607f0cc78ebc3e8d195ad2d8","slug":"up-news-police-has-busted-a-gang-and-13-accused-arrested-with-alcohol-in-bhawanpur-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: प्रधान प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 आरोपी दबोचे, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचायत चुनाव: प्रधान प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 आरोपी दबोचे, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल
Wed, 21 Apr 2021 01:48 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:48 AM IST
सार
मेरठ में पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों को अवैध शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। इसके 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों को अवैध शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। इसके 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 200 लीटर अपमिश्रित शराब, 30 पेटी, 800 पव्वे और कुछ शराब ड्रम में मिली है। इसके साथ ही 350 लीटर एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल (ईएनए) बरामद किया गया है। ईएनए शराब बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। गिरोह के कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि भावनपुर के स्याल गांव में अवैध शराब बनाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने स्याल गांव में छापा मार दिया। यहां से पांच आरोपी पकड़े गए। इसके बाद आठ अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने बताया कि कुछ प्रधान प्रत्याशियों और अन्य लोगों को यह शराब सप्लाई होनी थी। एसएसपी ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी कम कीमत में यह शराब
विज्ञापन
खरीद रहे थे। पुलिस ने प्रधान प्रत्याशियों को चेतावनी दी है कि अगर चुनाव के दौरान अवैध शराब का प्रयोग किया या शराब पार्टी का आयोजन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, प्रेमपाल निवासी आई ब्लॉक गंगानगर, अजीत सिंह, अनुज, निवासी स्याल भावनपुर, सुधीर कुमार निवासी रुकनपुर भावनपुर, सैफुद्दीन निवासी जमुनानगर खरखौदा शराब बनाते हुए पकड़े गए। अन्य आरोपी इनके साथ काम करते रहे हैं।
इन लोगों को सप्लाई की गई शराब
मुकुल शर्मा उर्फ बब्बू निवासी साधारणपुर इंचौली, रिंकू शर्मा निवासी किनानगर भावनपुर, किशोर कुमार निवासी नगला सिखेड़ा इंचोली, सुरजीत सिंह और रतन सिंह निवासी सिखेडा इंचौली, पप्पू उर्फ राज सिंह निवासी मारकपुर भावनपुर, सुखविंदर निवासी स्याल भावनपुर और राजू उर्फ राजकुमार निवासी स्याल भावनपुर।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: वोट न देने पर बुजुर्ग की हत्या, फिर बेटे को बुरी तरह पीटा, इलाके में फैली सनसनी
इन आरोपियों की है तलाश
परविंदर निवासी सराय काजी मेडिकल, हिमांशु निवासी जटवाड़ा थाना देहली गेट, रिंकू निवासी नबीपुर इंचौली और रविंद्र निवासी स्याल भावनपुर।
यह भी पढ़ें: यूपी: भाजपा नेता के घर चोरी का सनसनीखेज खुलासा, हत्थे चढ़ा नैपाली नौकर, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम