फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination will now be six days in the district

जनपद में अब सप्ताह के छह दिन होगा कोरोना टीकाकरण

Sun, 14 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will now be six days in the district
जिले में अब छह दिन होगा टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि 15 मार्च से जिला अस्पताल की भांति अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में 17 स्थानों पर 26 सत्रों में प्रतिदिन टीकाकरण का कार्य किया जाएगा, जिनमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुगलकपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में टीकाकरण होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में प्रतिदिन टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य 71 सत्रों में किया जाएगा। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी सुविधा अनुसार कोरोना का वैक्सीनेशन कराएं, यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed