फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination for the age group of 18 to 44 will start tomorrow

कल से 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण आरंभ होगा

Mon, 31 May 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vaccination for the age group of 18 to 44 will start tomorrow
कल से 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण आरंभ होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में एक जून मंगलवार से 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में इसके लिए दस केंद्र बनाए गए हैं, प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के लिए नागरिक जिला अस्पताल, आयुष विभाग जिला चिकित्सालय, कार्यालय मंडी समिति , नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली केंद्रों पर अपना टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिसके लिए उन्हें को-विनपोर्टल(www.COWIN.GOV.IN) एवं आरोग्य सेतु एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं रजिस्ट्रेशन के उपरांत सोमवार यानि आज सुबह प्रात: 11:00 बजे से कोविड टीकाकरण हेतु अपॉइंटमेंट (टीका लगने का समय, दिनांक व स्थान) लिया जा सकेगा। नागरिक पोर्टल ऐप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट लेने के बाद नियत स्थान पर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि यदि लाभार्थी को रजिस्ट्रेशन के पश्चात चार अंकों का ओटीपी का मेसेज प्राप्त नहीं होता है, तो उनको टीकाकरण से आच्छादित नहीं किया जाएगा। जनपद में 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों हेतु दो अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग रोडवेज के निकट एवं एमजी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सेंटर पर 100 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जाएगा। इन दोनों केंद्रों पर ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष से कम है ,इसके लिए अभिभावक पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपना अपॉइंटमेंट ले सकते हैं, जिसके लिए अभिभावक को टीकाकरण स्थल पर बच्चे की आयु के लिए आधार कार्ड या जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed