फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination campaign will start from July 1

टीकाकरण अभियान एक जुलाई से शुरु होगा

Mon, 28 Jun 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign will start from July 1
टीकाकरण अभियान एक जुलाई से प्रारंभ होगा
विज्ञापन

मोरना। कोविड़-19 को लेकर एक जुलाई से शुरू होने वाले कलस्टर टीकाकरण अभियान को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम स्तर पर चुने गए जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य से टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। कोविड़-19 टीकाकरण को लेकर एक जुलाई से कलस्टर टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। मोरना ब्लाक क्षेत्र में 12 कलस्टर बनाए गए हैं। जिनमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को बगैर पंजीकरण के आधार कार्ड दिखाने पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें ग्राम स्तर पर चुने गए जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य से अपना सहयोग प्रदान करते हुए गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की गई। बैठक को यूनीसेफ की बीएमसी रूबिना, सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, फार्मासिस्ट अजय सक्सेना ने भी संबोधित किया। बैठक में योगेश कुमार, मेनपाल, राजकुमार, नेमपाल, अमित कुमार, राहुल, रवि, सुनील, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed