फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vacant plot in Bhopa, children practicing in school grounds

Muzaffarnagar News: भोपा में खाली प्लॉट, स्कूल के मैदान में प्रैक्टिस कर रहे बच्चे

Mon, 27 May 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Vacant plot in Bhopa, children practicing in school grounds
भोपा। भोपा तथा आसपास क्षेत्र के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी आदि खेलों में उच्च स्तर पर अपनी पहचान बनाई है लेकिन यहां कोई स्टेडियम नहीं होने से क्षेत्र के युवा खिलाड़ी खाली प्लॉट या स्कूल आदि के मैदान में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रविंदर उर्फ छोटा प्रधान, दिनेश राठी प्रधान, शौकीन प्रधान, अन्नू राठी, मैनपाल प्रधान, बबलू यूसुफपुर, प्रवेज प्रधान रहकड़ा, महताब प्रधान, मोरना प्रधान सर्वेंद्र राठी आदि ने शासन-प्रशासन से युवाओं के लिए क्षेत्र में स्टेडियम व खेल संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन




राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी निशु कुमार भोपा का कहना है कि भोपा क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है। क्षेत्र में स्टेडियम बनाया जाना चाहिए। प्रैक्टिस करने में युवाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे अथाई निवासी मुकेश राणा का कहना है कि अगर क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण हो जाए तो यहां से एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकल कर सामने आएगी। जो उच्च स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।



फुटबॉल कोच बंसी का कहना है कि फुटबॉल में छोटे बच्चे लगन से खेलते हैं लेकिन उनके सामने दिक्कत ये आती है कि वह या तो स्कूल के मैदान में खेल कर प्रैक्टिस करते है या खाली प्लाट में। यहां फ्री दिमाग से प्रैक्टिस नहीं हो पाती है। क्षेत्र में स्टेडियम व खेल के संसाधन उपलब्ध कराने चाहिएं।




बेलड़ा निवासी चंद्रेश कुमार दर्जनों बच्चों को बैडमिंटन की प्रैक्टिस करा रहे हैं। यहां के कई खिलाड़ी बड़े स्तर पर बेहतर खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। चंद्रेश का कहना है कि अगर यहां खेल मैदान का निर्माण हो जाए तो एक से बढ़ कर एक प्रतिभा सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed