फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttarakhand players shine in badminton

बैडमिंटन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा

Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand players shine in badminton
बैडमिंटन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा
विज्ञापन

भोपा। कस्बा स्थित इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को एक दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड की टीमों ने प्रथम व द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।
सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में उत्तराखंड की टीम के सगे भाइयों जनपद टीकरी निवासी मोहित व हिमांशु तिवारी की जोड़ी ने अपने ही जनपद के अक्ष व अक्षित की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। अक्ष-अक्षित की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जनपद टीकरी के ही शशिकांत व सात्विक बालियान की जोड़ी ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान और सोंटा के विशाल राठी व सुमित की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा व अमित राठी ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधान तरुण कुमार, रामकुमार शर्मा, सुरेंद्र बालियान, योगेंद्र मालिक, नरेश राठी, अनुज मलिक, देवेंद्र राठी, संजू मलिक, रोबिन राठी, विजय सैनी, विनीत राठी, राजकुमार, रजनीश शर्मा, अमित त्यागी, दीपक कौशिक, रिंकू, अंचित राठी, भूपेश राठी और मोहन धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed