UP: रामपुर तिराहा स्मारक पर लगेगी सात बलिदानियों की प्रतिमा, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां रामपुर तिराहा पर शहीद स्थल के लिए भूमि दान करने वाले महावीर प्रसाद शर्मा की प्रतिमा स्थल का शिलान्यास किया।
विस्तार
मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा स्मारक स्थल पर आंदोलन के बलिदानियों की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद स्थल के लिए भूमि दान करने वाले महावीर प्रसाद शर्मा की प्रतिमा स्थल का शिलान्यास भी किया। उत्तराखंड में जनसंख्या अनुपात को बनाए रखने और धर्मांतरण कानून लागू करने को उन्होंने बड़ी उपलब्धि करार दिया।
उत्तराखंड गठन के लिए हुए आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से बलिदान हुए नागरिकों की 30वीं बरसी पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 30 वर्ष पहले नए राज्य गठन के लिए उत्तराखंड के आंदोलनकारियों ने काफी यातनाएं सहीं। गठन के बाद आज उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है, जिनके बलिदान से उत्तराखंड बना उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता।
उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विकल्पहीन संकल्प को मूल मंत्र मानते हुए राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिन्होंने बलिदान दिया, मां की ममता छोड़ी और बहन की राखी त्याग दी। ऐसे आंदोलनकारियो को राज्य सरकार ने 10 प्रतिशन क्षेतिज आरक्षण दिया। सक्रिय आंदोलनकारियों को पेंशन भी दी जा रही है।
#WATCH Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, "The state movement activists sacrificed their lives for the attainment of Uttarakhand state...Pension is being given to the family members of the state movement activists...The government… pic.twitter.com/cmj3QKaGFq
— ANI (@ANI) October 2, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आंदोलनकारी का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा जिस क्रूरता से तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने आंदोलन को दबाने का प्रयास किया। वह अपने आप में अलग उदाहरण है। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एमएलसी वंदना वर्मा आदि शामिल रहे।