{"_id":"58a1fad64f1c1b5733d850b5","slug":"uttarakhand-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से मिलती सीमाओं पर लगेंगे बैरियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से मिलती सीमाओं पर लगेंगे बैरियर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान के दौरान जनपद से मिलती हुई सीमाओं को सीज किया जाएगा। मतदान के दिन बॉर्डर से जनपद के आठ किलोमीटर भीतर तक शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। जनपद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विधानसभा चुनावों के चलते सूबे में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही बुधवार को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पोलिंग होगा। इसके साथ ही बराबर में सहारनपुर जनपद में भी मतदान होगा। जनपद की सहारनपुर की घलोली चेकपोस्ट और पुरकाजी थाने की सीमा के कई मार्ग हरिद्वार जनपद की सीमा से मिलते हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पोलिंग के दिन सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर घलोली चेकपोस्ट और नेशनल हाईवे पर भूराहेड़ी एवं खादर में बढ़ीवाला, दादोपुर आदि जगहों पर मतदान के दिन बैरियर लगाए जाएंगे।
इन जगहों पर पोलिंग के दिन पुलिस सुबह से ही चेकिंग आरंभ कर देगी। सहारनपुर और उत्तराखंड की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की तलाशी कराई जाएगी। जनपद में सीमा से सटे मार्गों पर आठ किलोमीटर की परिधि में पड़ने वाले शराब के ठेकों को पूर्णतया बंद रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार यानि आज दिन में तय स्थानों पर बैरियर लगा दिए जाएंगे। पुलिस ने सभी तरह की व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है।