फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttar Pradesh Primary Teachers Association will protest on 16th

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 16 को करेगा प्रदर्शन

Thu, 11 Sep 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Primary Teachers Association will protest on 16th
मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित शिक्षक भवन में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बैठक का आयोजन किया। बैठक में शिक्षकों ने एनसीईटी के इस संशोधन को पूरी तरह अनुचित और अन्यायपूर्ण बताते हए 16 सितंबर को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी शिक्षकों की नियुक्ति शासनादेश और निर्धारित नियमावली के अनुसार हुई है। बैठक में जिला मंत्री ठाकुर प्रवीण सिंह ने कहा कि शिक्षकों को बार-बार योग्यता सिद्ध करने के नाम पर परेशान करना न्यायहित में उचित नहीं है। संघ ने तय किया है कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 16 सितंबर को दोपहर जिले के सभी शिक्षक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देंगे। बैठक में संघ के संरक्षक राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अनुज गोयल जिला प्रचार मंत्री नितिन मोहन कौशिक, परविंदर कुमार, रवि प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed