फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttam Chandra Sharma, a member of the Press Council of India, passed away

Muzaffarnagar News: भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहे उत्तमचंद्र शर्मा का निधन

Fri, 14 Jul 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uttam Chandra Sharma, a member of the Press Council of India, passed away
- अंतिम संस्कार आज सुबह नौ बजे होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार उत्तमचंद्र शर्मा का बृहस्पतिवार की दोपहर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह नौ बजे नई मंडी श्मशान घाट पर होगा।
भारतीय प्रेस परिषद के सात बार सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर अंतिम सांस ली। देश के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर वे प्रेस काउंसिल में हमेशा मुखर रहे। 51 साल से वह जिले की पत्रकारिता में सक्रिय थे। हिंदी समाचारपत्र सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा एडीटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया जैसे तमाम प्रतिष्ठित संगठनों के साथ उनका जुड़ाव रहा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले के पत्रकारों को जोड़कर एक मंच पर लाने का काम किया। पंजाबी समाज के अध्यक्ष के अलावा तमाम समाजसेवी संगठनों के साथ जुड़कर उन्होंने समाज के विकास में भी अपना योगदान दिया। उनकी पत्नी लाजवंती देवी का तीन वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह अपने पीछे बेटी पूजा दुआ और दामाद अंकुर दुआ को छोड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed