फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Utkal Express five hours late after Odisha accident, passengers remain upset

Muzaffarnagar News: ओडिशा हादसे के बाद उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे लेट, यात्री रहे परेशान

Mon, 05 Jun 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Utkal Express five hours late after Odisha accident, passengers remain upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना का असर दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर भी पड़ा हैं। ओडिशा से प्रतिदिन हरिद्वार आने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को पांच घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन भी दो घंटे देरी से पहुंची।




ओडिशा में शनिवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। इसमें 288 यात्रियों की मौत हुई तथा सैकड़ों यात्री घायल हुए थे। इस हादसे के बाद से ओडिशा से चलने वाली काफी ट्रेन प्रभावित चल रही हैं। इनमें एक ट्रेन उत्कल योग नगरी भी शामिल हैं। यह ट्रेन ओडिशा के पुरी शहर से प्रतिदिन हरिद्वार ऋषिकेश के आती और जाती हैं। शनिवार में हुए हादसे के बाद यह ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन भी दो घंटे देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed