{"_id":"66fbe29748a08a1f720e8634","slug":"urvashi-was-chosen-as-miss-fresher-in-harbiri-devi-college-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-131132-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरबीरी देवी कॉलेज में उर्वशी चुनी गई मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरबीरी देवी कॉलेज में उर्वशी चुनी गई मिस फ्रेशर
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। हरबीरी देवी भोपाल सिंह कॉलेज में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना के साथ ही कॉलेज प्राचार्य, सचिव सौरभ सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सरस्वती वंदना निधि, निशा, खुशी व गणेश वंदना निशा, शीबा, शगुन, दीक्षि ने प्रस्तुत की। उर्वशी, प्रियांशी, निशा, आंचल ने नृत्य प्रस्तुत किया गया। मिस फ्रेशर का चुनाव हुआ, जिसमें 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन राउंड प्रतियोगिता रखी गई। प्रथम राउंड में इंट्रोडक्शन देने की तकनीक को परखा गया, द्वितीय राउंड में विद्यार्थियों के द्वारा अपनी कला
को प्रदर्शित किया गया। वहीं तृतीय राउंड में भारतीय संस्कृति, भारतीय अर्थव्यवस्था, विश्व शांति एवं पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में प्रश्न किए गए। मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विद्यार्थियों में अभी, खुशी, आंचल, महक, खुशी, द्वितीय सानिया, शगुन, इशा, दिया, उर्वशी आदि रहे। मिस फ्रेशर उर्वशी चुनी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के विभागीय प्रमुख आशीष कुमार, अध्यापक रोहिताश, चेतन लता, अंशु, कोमल, सोफिया, काजल और लाइब्रेरियन नेहा, प्रबंध समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। संचालन अध्यापिका दीपा ने किया।