फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case registered against the father and brothers of Shahrukh Pathan who carried a reward on his head for robbery.

Muzaffarnagar News: इनामी रहे शाहरुख पठान के भाइयों व पिता पर लूटपाट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the father and brothers of Shahrukh Pathan who carried a reward on his head for robbery.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर में मुठभेड़ में मारे गए खालापार निवासी इनामी बदमाश शाहरुख पठान के भाई दिलनवाज ने अपने पिता जरीफ व दो भाइयों शोएब व निषाद पठान पर उसकी गैर मौजूदगी में घर से सामान लूटने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर खालापार थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस की जांच में अभी तक कोई घटना से संबंधित तथ्य सामने नहीं आए हैं।



पीड़ित का आरोप है कि कि वह अपने परिवार से अलग रहकर मकान में कपड़े की दुकान करता था। उसका भाई शाहरुख पठान आपराधिक प्रवृत्ति का था। एक वर्ष पहले शाहरुख मुठभेड़ में मारा गया था। शाहरुख की मुखबिरी करने के लिए परिजन उस पर शक करते हैं।
विज्ञापन




परिवार वालों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। साजिश के तहत सहारनपुर निवासी अपनी बहन से वादी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवा दिया। उसकी गैर मौजूदगी में उसके बंद मकान से पिता, दो भाइयों ने सामान, जेवर व 90 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी तक घटना से संबंधित तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed