{"_id":"6ab1171a17c6e75ad005a2bf","slug":"94-children-from-families-opposing-the-move-will-be-vaccinated-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-181186-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विरोध करने वाले परिवारों के 94 बच्चों का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विरोध करने वाले परिवारों के 94 बच्चों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बच्चों के नियमित टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को चिह्नित कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की कवायद चल रही है। छूट गए 94 बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने यू-विन पोर्टल पर उपलब्ध फीचर वैक्सीन कांफिडेंस टेस्ट के माध्यम से टीकाकरण से इनकार के कारण दर्ज करने और उनकी समीक्षा के निर्देश भी दिए हैं।
बच्चों को तपेदिक (टीबी), पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, खसरा और रुबेला आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जाता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 36466 बच्चे अभी भी टीकाकरण से छूटे हुए हैं। जनपद में 874 परिवारों की ओर से बच्चों को टीका लगवाने पर विरोध जताया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रयास के फलस्वरूप लक्ष्य किए गए 613 में से 519 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि विरोध करने वाले परिवारों के 94 बच्चों को टीका लगवाया जाएगा। बताया कि शासन से मिले निर्देश के अनुसार यू-विन पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता परिवारों से संपर्क कर टीकाकरण के लाभ, संभावित जोखिम और भ्रांतियों के संबंध में जानकारी देंगे। पोर्टल पर दर्ज कारणों के आधार पर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराने और टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों की शत प्रतिशत समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।