{"_id":"6798c16452ecd14051054209","slug":"uruguayan-guests-practice-yoga-play-chess-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-138623-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उरुग्वे के मेहमानों ने योग किया, शतरंज की बाजी खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उरुग्वे के मेहमानों ने योग किया, शतरंज की बाजी खेली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मेहमानों के साथ खिलाड़ी के परिवार ने बिताएं खुशी के पल
-विदेशी मेहमानों ने बिजनौर के सीडीओ के साथ भी किया भोजन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा/जानसठ। गांव सिखेड़ा के रहने वाले शतरंज के खिलाड़ी अनंत पंवार के घर पर उरुग्वे देश के शतरंज टीम के कोच राफेल सालगुएरो और कैरिना फागुंदेज ने परिवार के साथ खुशी के पल बिताए। विदेशी मेहमानों ने खिलाड़ी की मां सरोज पंवार के साथ योग भी किया। वहीं कोच ने खिलाड़ी अनंत पंवार के साथ शतरंज की बाजी भी खेली।
गांव सिखेड़ा निवासी किसान अमित कुमार का पुत्र अनंत पंवार शतरंज का खिलाड़ी है। खिलाड़ी अनंत पंवार सन 2022 में अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलिंपियाड में उरुग्वे देश के कोच रफेल सालगुएरो से मिले, तभी से वे उनको जानते हैं। खिलाड़ी ने बताया कि विदेशी मेहमान 24 जनवरी को उनके घर आए थे। 28 जनवरी की सुबह मेहमान अपने देश लौट गए। इन चार दिनों में मेहमानों ने ग्रामीणों के रहन-सहन और खेतीबाड़ी को जाना। वहीं भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा। खिलाड़ी ने बताया कि विदेशी मेहमानों ने उनकी मां सरोज पंवार के साथ योग भी किया। कोच का लगाव अब योग की तरफ है और वह सुबह प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं। उनके साथ कोच ने शतरंज की बाजी भी खेली। खिलाड़ी ने बताया कि विदेशी मेहमान महाकुंभ में स्नान करने भी गए।
खिलाड़ी ने यह भी बताया कि बिजनौर के सीडीओ पूर्ण बोरा उनके दोस्त हैं। सीडीओ ने भी साथ में भोजन करने के लिए विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया था। विदेशी मेहमानों को बिजनौर के सीडीओ ने अपने साथ भोजन कराया। खिलाड़ी के परिवार से पिता अमित कुमार, मां सरोज पंवार, भाई अमित पंवार व आर्यन पंवार ने विदेशी मेहमानों के साथ खुशी के पल बिताए।