फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UPTET will be held at 21 exam centers

21 परीक्षा केंद्रों पर होगा यूपीटीईटी

Wed, 19 Jan 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
UPTET will be held at 21 exam centers
21 परीक्षा केंद्रों पर होगा यूपीटीईटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 23 जनवरी को होने वाले यूपीटीईटी को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। परीक्षा दो पाली में सुबह दस बजे से साढे़ बारह बजे तक और शाम को ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
जिला पंचायत सभागार हुई बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता को बनाए रखना है। किसी भी अभ्यर्थी को नकल संबंधी सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाए। अभ्यर्थियों को उचित दूरी पर बैठाया जाए। गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। छात्रों के मोबाइल फोन, बैग आदि को जमा करने की उचित व्यवस्था अलग से क्लॉक रूम में की जाए। परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगे। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को छह सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एक पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन से नियुक्त किए गए हैं। उपस्थिति पत्रक पर पुस्तिका की सीरीज, आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान खुली नहीं रहेगी। समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचेंगे। बैठक में एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, डिप्टी कलक्टर द्वितीय अभिषेक कुमार, बीएसए मायाराम, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज फतेहचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed