फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UPSSSC meeting for PET tomorrow

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी एसएसएससी की पीईटी के लिए बैठक कल

Wed, 25 Oct 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
UPSSSC meeting for PET tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में होने वाली पीईटी परीक्षा को लेकर कल बैठक की जाएगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीएम प्रशासन व परीक्षा के नोडल अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर परीक्षा के संबंध में जानकारी देंगे।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा 28 व 29 अक्तूबर को होगी। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। शहर के 26 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें इंटर और डिग्री कॉलेज सहित इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थान भी शामिल हैं। परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बैठक की जाएगी। जिसमें सभी केंद्र व्यवस्थापक शामिल होंगे। जिन्हें परीक्षा को लेकर तमाम तरह की जानकार दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय और प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा को कराया जाएगा। एक पाली में 13 हजार 296 अभ्यर्थी भाग लेंगे। दोनों दिन 53 हजार 184 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों में होगी पीईटी

शहर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, डीएस पब्लिक स्कूल, दीप चंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, गांधी पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग, होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज, न्यू होरिजन स्कूल, एसवीएम योग एंड हेल्थ साइंसेस कॉलेज, एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, एसडी पब्लिक स्कूल, एसडी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल, द एसडी पब्लिक स्कूल और वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed