{"_id":"6212887109b5ce4e960dee21","slug":"uproar-to-ghatauli-at-sugarcane-purchasing-centers-demonstration-khatauli-news-mrt5777042165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली को हंगामा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली को हंगामा, प्रदर्शन
विज्ञापन
जानसठ। गांव घटायन दक्षिणी के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली के विरोध में किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने गांव के दोनों गन्ना क्रय केंद्रों की तौल बंद करा दी है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों का गन्ना वापसी नहीं होगा। केंद्रों को चलने नहीं दिया जाएगा।
जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन दक्षिणी में स्थित खतौली के त्रिवेणी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक द्वारा तौल कांटे की इंगल के नीचे ईंट लगाकर किसानों के साथ घटतौली का खेल खेल रहा था, तो उस लिपिक का शनिवार को ट्रांसफर दूसरे क्रय केंद्र पर होने पर जब दूसरा तौल लिपिक आया तो उसने किसानों को कांटे पर घटतौली होने की पोल खोल दी। जिसको लेकर मौके पर मौजूद किसानों में घटतौली को लेकर रोष फैल गया। किसानों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने गांव के दोनों गन्ना क्रय केंद्रों को तौल बंद करा दी। रविवार को खतौली शुगर मिल के एजीएम प्रदीप मलिक व लाइन इंचार्ज लक्ष्य ने केंद्र पर आकर तौल कांटे की चेकिंग की गई। आरोप है कि मिल अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा घटतौली की कोई भी सही जानकारी न देने पर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद किसानों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि जब तक किसानों का लिया गया अधिक गन्ना वापसी नहीं होगा। तब तक गांव के दोनों गन्ना केंद्रों को चलने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता अनुराग पंवार, सुनील कुमार, लोकेश शर्मा, अनिल प्रधान, किशन पाल, मदनवीर, बाबूराम, अरुण, प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।