{"_id":"56eeefd94f1c1ba334f152b7","slug":"uproar-over-the-death-of-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। खाइखेड़ी उत्तम शुगर मिल में ट्रक की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। मिल में हादसे के विरोध में हंगामा हो गया। भाकियू ने मृतक आश्रित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में तीन लाख रुपये आर्थिक मदद में दिए जाने पर समझौता हो गया।
उत्तर शुगर मिल में मेरठ निवासी विनोद कुमार ने खोई ढोने का ठेका ले रखा है। थाना चरथावल के ग्राम रोहिणी हरजीपुर निवासी 45 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र खेम सिंह उसके पास खोई भरने की मजदूरी करता था।
शनिवार रात मिल में ही एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के लोग भी मिल पर पहुंच गए और धरना देकर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की ।
विज्ञापन
बाद में मृतक के परिजनों सहित उसके गांव से भी लोग मिल में पहुंच गए। यहां पर ट्रक स्वामी और उनके बीच तीन लाख रुपये मृतक के परिजनों को देने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान किसान यूनियन के सतीश भारद्वाज, विरेंद्र उर्फ ब्टिटू राठी, धीरज त्यागी, विकास कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
नशे में धुत्त चालक ने युवक को मारी टक्कर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के जानसठ रोड पर विद्युत विभाग की कार के नशे में धुत्त चालक ने कई लोगों को कुचलने का प्रयास किया। कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। लोगों नें आरोपी चालक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
विद्युत विभाग की कार के नशे में धुत्त चालक ने रविवार शाम जानसठ रोड पर कई लोगों को कुचलने का प्रयास किया। चालक को नशा ज्यादा होने के कारण कार से कई लोग कार की चपेट में आकर कुचले जाने से बाल-बाल बचे। कार द्वारा इधर-उधर भागने से जानसठ रोड पर लोगों में दहशत पसर गई। इसी बीच सिखेड़ा थाने के गांव बहादुरपुर निवासी धीरज पुत्र मांगा कार की चपेट में आ गया। उसे कार की टक्कर लग जाने से वह घायल हो गया।