फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over the death of the young man, threw stones at police

युवक की मौत पर हंगामा, पुलिस पर पथराव

Mon, 06 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the young man, threw stones at police
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर। सड़क हादसे में युवक की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा पड़ा। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग करते हुए लाठियां फटकारीं। जिसमें छह ग्रामीणों को हल्की चोटें भी आई हैं। घटना की सूचना पर एसएसपी कई थानों की पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव संधावली निवासी चंद्रपाल (38) पुत्र रामस्वरूप थाना दौराला के गांव टांडा का रहने वाला है। फिलहाल गांव संधावली में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार को साढ़े तीन बजे के करीब चंद्रपाल संधावली पुल के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में चंद्रपाल की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मृतक केे परिजनों को मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे शव को उठाने नहीं देंगे। इस बीच पुलिस जबरन शव को उठाने लगी। जिस पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों व पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शव उठाने के लिए जबरदस्ती करने लगी तो, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को पीछे कदम हटाने पड़ गए। पथराव की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर शव कब्जे में लेने के लिए ग्रामीणों पर आंसू गैस के दो गोले छोड़े। इतना ही नहीं पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए ग्रामीणों पर जमकर लाठियां फटकारी। 

जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। भीड़ तितर बितर होने पर पुलिस ने शव को उठाकर आनन फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाठीचार्ज में ग्रामीण मोहित, हरिओम, रोहित, राजू, अमृतराज व युवती मीनू को चोटें आईं हैं। 


मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी दीपक कुमार और एसपी सिटी संतोश मिश्रा कई थानों की पुलिस व पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक मामला शांत हो चुका था। एसएसपी ने पुलिस से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस मामले में अभी तक थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed