{"_id":"5eb2f3b18ebc3e906b601cf5","slug":"uproar-over-not-getting-ration-khatauli-news-mrt4806908169","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर पति पर राशन नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर पति पर राशन नहीं देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन न मिलने पर हंगामा किया
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। रतनपुरी में सस्ते गल्ले की दुकान उषा देवी पत्नी जगपाल सिंह के नाम आवंटित है। एक मई से सस्ते गल्ले की दुकान पर सभी पात्र व्यक्तियों को राशन का वितरण किया जा रहा है।
बुधवार को राशन डीलर के पति जगपाल सिंह अपने घेर में भी राशन वितरण का कार्य कर रहा था, तभी वहां रतनपुरी निवासी हरिओम सिंह, लीलू सोम, सतवीर सिंह व सोनू कुमार आदि ग्रामीण राशन लेने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा कार्ड दिखाने पर राशन डीलर जगपाल सिंह ने उन्हें बताया कि इस माह अप्रैल में नए बने कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है। फिलहाल एक मार्च से पहले बने राशन कार्डों पर ही राशन का वितरण करने के निर्देश हुए हैं। हालांकि ग्रामीण तत्काल राशन देने की मांग करने लगे। जब राशन डीलर पति ने राशन देने में असमर्थता जताई, तो इसी बात को लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद उक्त ग्रामीणों ने हेल्पलाइन नंबर पर उच्चाधिकारियों से राशन नहीं देने की शिकायत कर दी। शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक खतौली अनुज कुमार मौके पर पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।