फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over changing the weight shift in sugar mill

चीनी मिल में तौल शिफ्ट बदलने पर हंगामा

Thu, 28 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over changing the weight shift in sugar mill
मोरना मिल में शिफ्ट बदले जाने के विरोध में हंगामा करते करहेड़ा, बेहड़ा थ्रू, भोपा आदि गांव के किसा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चीनी मिल में तौल शिफ्ट बदलने पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना तौल के लिए समय निर्धारण की शिफ्ट बदलने का गांव करहेड़ा के ग्रामीणों ने विरोध किया। किसानों ने मिल प्रबंधन को पुरानी शिफ्ट के अनुसार ही चीनी मिल में गन्ना डलवाए जाने की मांग की।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना तौल के लिए हर गांव के किसानों का समय निर्धारित करने के लिए शिफ्ट प्रणाली की व्यवस्था की गई है। इसके तहत संबंधित गांव के किसानों का गन्ना उनकी शिफ्ट के अनुसार ही लिया जाता है, जिससे न केवल किसानों का समय बचता है, बल्कि मिल में जाम की स्थिति भी नहीं रहती। बुधवार को चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ से पूर्व किसानों के साथ मिल प्रबंधन द्वारा बैठक की जा रही थी। इसमें गांव करहेड़ा के गन्ना डालने के समय की शिफ्ट बदलने का निर्णय लिया गया, जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

करहेड़ा के किसानों ने पुरानी व्यवस्था ही कायम रखने की मांग की। वहीं, मिल प्रबंधन का कहना था कि कुछ शिफ्टों में गन्ने की अधिक आवक होती है और कुछ शिफ्ट में काफी कम रहती है। इसलिए एक शिफ्ट का समय बदलने का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा किया गया था। इसे लेकर किसानों की मिल अफसरों से नोकझोंक भी हुई। हंगामे के चलते शिफ्ट निर्धारण का काम बाद में किए जाने का निर्णय लेते हुए किसानों को शांत किया गया। इस दौरान रजत डायरेक्टर, चंद्रवीर राठी, दिनेश प्रधान, ऋषिपाल प्रधान, योगेश कुमार, सुक्रमपाल, धर्मपाल, राजीव डायरेक्टर, विकास डायरेक्टर, टीटू, राजकुमार, सुदेश, संसार प्रधान, विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed