{"_id":"6064b6398ebc3ed8321ac81f","slug":"uproar-over-bku-s-executive-engineer-office-muzaffarnagar-news-mrt5324212102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन
खतौली में एक्सईएन आफिस पर हंगामा करते हुए भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हंगामा
मुजफ्फरनगर, खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अशोक विहार स्थित विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर ट्यूबवेल के किसानों को अधिक बिल भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी के नेतृत्व में किसान बुधवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के आफिस पहुंचे। बताया कि कुछ किसानों के पांच हॉर्सपावर के मोटर के कनेक्शन होने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने उन्हें बढ़ाकर साढ़े सात हॉर्सपावर करते हुए बिल भेज दिए हैं, जबकि लोड के हिसाब से पांच हॉर्सपावर ही बैठता है। कई बार प्रार्थनापत्र भी दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मीरापुर दलपत निवासी किसान जोगेंद्र के साथ भी ऐसा ही किया। उसको साढ़े सात हॉर्सपावर के हिसाब से लाखों रुपये का बकायेदार बना दिया। भाकियू नेताओं ने एक्सईएन न होने पर एसडीओ देहात का घेराव करते हुए पीड़ित किसानों के बिल सही करने तथा मोटर की जांच कर उनके सही बिल बनाने की मांग की। मौके पर राकेश चौधरी, जोगेंद्र, विरेंद्र, हरेंद्र, मेहकार, चंचल चौधरी, धर्मवीर, संसरपाल, विदेश मोतला, खालिद, महीपाल मौजूद रहे।