फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar of farmers on weighing off

तौल बंद होने पर किसानों का हंगामा

Sun, 17 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers on weighing off
17द्वठ्ठद्दष्द्ध02एवं 02ड्ड-तौल बंद होने पर घिस्सुखेड़ा क्रय केंद्र पर देवबंद मिल के जोनल का घिराब ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। गांव घिस्सुखेड़ा और चौकड़ा गांव में देवबंद शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल बंद होने पर किसानों ने हंगामा किया। मिल के जोनल इंचार्ज का घेराव करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के घिस्सुखेड़ा और चौकड़ा के किसान रविवार को बुग्गियों में गन्ना भरकर केंद्र पर पहुंचे, लेकिन घंटों धूप में परेशान होने के बाद तौल लिपिक मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। भाकियू के विकास शर्मा ने तौल बंद होने पर नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना पर देवबंद मिल के जोनल इंचार्ज संजय त्यागी मौके पर पहुंचे। प्रधान रामफल सिंह, पूर्व प्रधान उमेश त्यागी, मांगेराम आदि किसानों ने उनका घेराव करते हुए नाराजगी जताई। घिस्सुखेड़ा के किसानों की काफी देर तक नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद तौल शुरू की गई। बताया कि खेतों में काफी कम गन्ना अवशेष है। गन्ना खत्म होने के बाद ही मिल बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed