फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar in the nursing home over the death of a woman in Purkaji

महिला की मौत पर नर्सिंगहोम में हंगामा

Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the nursing home over the death of a woman in Purkaji
पुरकाजी में महिला की मौत पर नर्सिंगहोम में हंगामा
विज्ञापन

पुरकाजी। दिल्ली-दून हाईवे स्थित नर्सिंगहोम में प्रसव के बाद महिला की मौत को लेकर पीड़ित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही के चलते महिला की मौत का आरोप लगाया। देर शाम तक नर्सिंगहोम पर हंगामा जारी था।
कस्बे के मोहल्ला पीरपुरा निवासी शाहरुख का निकाह करीब एक साल पूर्व लॉकडाउन में ही गांव मखियाली निवासी शबनम (24) से हुआ था। सोमवार शाम करीब चार बजे शाहरुख व अन्य परिजन शबनम को प्रसव के लिए हाईवे स्थित वेदांतम नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। वहां करीब 4.30 बजे महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उसे एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि बच्ची को जन्म देने के करीब आधा घंटे बाद अचानक शबनम की हालत बिगड़ी और जब तक उसे उपचार दिया जाता, महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर उसके अन्य परिजन भी नर्सिंगहोम जा पहुंचे और डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता की। देर शाम तक नर्सिंग होम पर हंगामा जारी था।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई
नर्सिंगहोम के डॉक्टर केशव का कहना है कि परिजन जब महिला को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे, तब नवजात की स्थिति बेहद खराब थी। उसे रेफर किया ही जा रहा था कि उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला व नवजात को कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं अचानक महिला का बीपी बढ़ गया और उसकी मौत हो गई। नर्सिंगहोम के स्तर से कहीं कोई लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed