{"_id":"65565d5b7c779f839105f2a8","slug":"uproar-in-the-election-of-ration-dealer-in-village-rasulpur-garhi-of-meerapur-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11455-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर - राशन डीलर के चुनाव में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर - राशन डीलर के चुनाव में हंगामा
Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
मीरापुर में राशन डीलर के लिए हुए मतदान का मौके पर विरोध करते ग्रामवासी
- गांव रसूलपुर गढ़ी में एक पक्ष के लोगों ने लगाया चुनाव में भेदभाव का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। गांव रसूलपुर गढ़ी में राशन एजेंसी को लेकर चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान दोनों ही पक्षों ने हंगामा किया। एक पक्ष के मतदाता असंतुष्ट नजर आए और उन्होंने चुनाव पुनः कराने की मांग की। चुनाव के दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहा।
गांव के सरकारी राशन के डीलर इसरार की दुकान पूर्ति अधिकारी ने निरस्त कर दी थी। पुनः राशन डीलर नियुक्त करने के लिए दो नवंबर को बैठक हुई थी, लेकिन हंगामे के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था। 16 नवंबर को ग्राम सभा की बैठक प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर गढ़ी में आयोजित की गई, जिसमें नायब तहसीलदार अजय कुमार, कानूनगो अनिल कुमार, एडीओ पंचायत विकास यादव, बीओ अजय कुमार, ग्राम सचिव अरुण कुमार, ग्राम प्रधान शन्नो पत्नी अख्तर, पूर्व प्रधान इस्तखार उपस्थित रहे।
राशन एजेंसी लेने के लिए भूरा व नीरज ने अपनी दावेदारी पेश की। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया कराई गई, जिसमें पहले दौर में नीरज को 600 मत मिलने पर भूरा के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने नीरज के पक्ष में गलत गिनती कराई है। हंगामे के चलते अधिकारियों ने पुनः राशन एजेंसी लेने वाले समर्थकों की सावधानी पूर्वक गिनती कराई तो भूरा के पक्ष में 544 व नीरज के पक्ष में 524 मत मिले। इसके बाद नीरज के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि भेदभाव के चलते भूरा के लिए ज्यादा मतदान दिखाया गया है।
विज्ञापन
नीरज के समर्थक सुरेंद्र गुर्जर, पूर्व प्रधान शकील अहमद, डाॅ. सोनू आदि सैकडों लोग इस चुनाव से असंतुष्ट नजर आए और उन्होंने चुनाव पुनः कराने की मांग की। उधर, अधिकारी समस्त दस्तावेज लेकर चले गए। नायब तहसीलदार अजय सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी कार्रवाई व रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। यदि इस चुनाव प्रक्रिया में लोगों को कुछ आपत्ति हुई तो पुनः चुनाव भी हो सकता है अन्यथा चुनाव में ज्यादा मत प्राप्त करने वाले को राशन एजेंसी पूर्ति विभाग की सलाह से दे दी जाएगी।